ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 2 (2015)
ग्रामीण विद्यार्थियों के मध्य सामाजिक बुद्धि एवं समायोजन के आधार पर का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
योगिता राठौर, संस्मृति मिश्रा
Abstract
विद्यार्थी की उपलब्धि के निष्पादन को विद्यार्थी का समायोजन व उसकी सामाजिक बुद्धि महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित
करते है। चूंकि प्रत्येक बालक की सामाजिक बुद्धि एवं समायोजन लक्षणों में भिन्नता पाई जाती है। इसी कारण उनके
व्यवहार में भी अन्तर पाया जाता है। कुछ विद्यार्थियों की सामाजिक बुद्धि एवं समायोजन उच्च होता है तो कुछ
विद्यार्थियों का निम्न। विद्यार्थियों के निवास की स्थिति का भी विद्यार्थियों के समायोजन एवं सामाजिक बुद्धि पर पर्याप्त
प्रभाव पड़ता है। शहरी एवं ग्रामीण विद्यालयो ं में विभिन्न व्यक्तिगत भिन्नताओं वाले विद्यार्थी प्रवेष लेते है। अतः प्रत्येक
अध्यापक के लिए यह आवष्यक है कि वह विद्यार्थियों की व्यक्तिगत भिन्नताओं को जाने एवं तदनुसार षिक्षा की व्यवस्था
करे। पाठ्यक्रम में शामिल विषय वस्तु भी बालक को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। विभिन्न विषयों के अध्ययन
अध्यापन से व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों का विकास होना पाया गया है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्येष्य ग्रामीण विद्यार्थिया ें
के मध्य सामाजिक बुद्धि एवं समायोजन के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना है। शोध कार्य हेतु इन्दौर जिले के
अन्तगर्त आने वाले ग्रामीण क्षेत्र से माध्यमिक स्तर के 100 छात्र एवं 100 छात्राओं का चयन यादृच्छिक न्यादर्श विधि
द्वारा किया गया है। समयोजन के मापन के लिए ललिता शर्मा ;1988द्ध द्वारा हिन्दी में अनुवादित समायोजन सूची का
प्रयोग किया। सामाजिक बुद्वि मापन के लिए बुद्विसागर व वर्मा (2004) द्वारा हिन्दी में अनुवादित श्ैवबपंस
प्दजमससपहमदज ैबंसमश् का प्रयोग किया। षोध निष्कर्ष में ग्रामीण छात्राओं की तुलना मे ं ग्रामीण छात्रों की सामाजिक बुद्धि
सार्थक रूप से अधिक पाई गयी है। ग्रामीण छात्रों एवं ग्रामीण छात्राओं का समायोजन सार्थक रूप से भिन्न नही पाया
गया है। ग्रामीण छात्र एवं छात्राओं कीे सामाजिक बुद्धि एवं समायोजन के मध्य ऋणात्मक सह-संबंध पाया गया है।
Download
Pages:434-436
How to cite this article:
योगिता राठौर, संस्मृति मिश्रा "ग्रामीण विद्यार्थियों के मध्य सामाजिक बुद्धि एवं समायोजन के आधार पर का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 2, Issue 2, 2015, Pages 434-436
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
